Viral Video : जबलपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष का डांसर पर पैसे उड़ाने का वीडियो आया सामने

Viral Video : जबलपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष का डांसर पर पैसे उड़ाने का वीडियो आया सामने

Jabalpur Viral Video : मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष ओवैस अंसारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी पार्टी में डांसर पर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो शादी समारोह का है, जहां कुछ लड़कियां डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, नेता उनपर पैसों की बा​रिश कर रहे हैं जो कि लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर भाजपा पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए हमेशा अनुशासन में रहना सिखाती है तो वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष ओवैस अंसारी आएदिन कोई-ना-कोई विवादों में घिरे रहते हैं।

इस वीडियो में ‘तम्मा-तम्मा लोगे’ गाने पर कुछ युवतियां डांस कर रही हैं, जिनका आनंद उठाते हुए ओवैस अंसारी भी खोए हुए नजर आ रहे हैं और युवतियों पर नोटों की बारिश कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”771919309″]

बता दे इससे पहले भी ओवैस अंसारी पर संगठन में पैसे देकर नियुक्ति करने का मामला सामने आया था। जिसके कारण वो लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए थे। इतना ही नहीं, इस आरोप के बाद अध्यक्ष पर चुनाव के समय एक बार फिर पैसे देकर टिकट खरीदने का आरोप लगाया गया था। वहीं, एक बार फिर इस वीडियो ने चर्चा का विषय बना दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews