प्रचार के दौरान हुआ बीएसपी प्रत्याशी पर हमला, भाग कर बचाई जैसे तैसे जान, मामला दर्ज

jabalpur bsp

Jabalpur BSP News : पाटन थाने के अंतर्गत ग्राम डूडी में प्रचार के दौरान बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और उनके साथी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के बाद जान बचाकर भागना पड़ा। हालांकि हमलावर कौन थे इस बात का अब तक पता नहीं चला है लेकिन प्रत्याशी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

युवक ने तराज़ू का बाँट फेंक कर मारा 

जानकारी के मुताबिक प्रत्याशी तान सिंह ठाकुर रविवार की दोपहर चुनावी प्रचार प्रसार के लिए जब डूडी पहुंचे तो उन्हें वहां काफी लोग मिले। इसी बीच सड़क पर दो युवकों को लड़ते हुए देखकर प्रत्याशी और उसके कार्यकर्ता एक जगह रुक गए, लड़ने वाले युवकों में से एक के हाथ में तराजू का बांट था दूसरे के हाथ डंडा था। तान सिंह और उनके साथी जैसे ही रुके युवक ने एकाएक  फेक कर तराजू का बांट मारा जो एक कार्यकर्ता के सर पर जाकर लगा, इसके बाद बहसा बासी हुई जिसको लेकर गांव वालों से प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का विवाद बढ़ गया।

ग्रामीणों ने किया हमला 

विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने मिलकर तान सिंह और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया जिसमें यह लोग जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से निकले। तान सिंह ठाकुर ने इस मामले की शिकायत पाटन थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”883716806″]

[dgv_vimeo_video id=”883717846″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews