Jabalpur News: ग्रामीणों ने युवक-युवती से की मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Crime In Ujjain

Jabalpur News : जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट रोड़ पर एक युवक-युवती के साथ गधेरी गांव में रहने वाले लोगों ने जमकर मारपीट की। जिसमें युवक को गंभीर चोटें आई है। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने अनुज को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां घायल अनुज (युवक) की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, डॉक्टरों ने उसे ICU में रखा है। वहीं, खमरिया थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

साइकिल सवार से हुई थी टक्कर

दरअसल, घटना डुमना नेचर पार्क के पास की है। जब घमापुर निवासी अनुज केवट अपनी फ्रेंड के साथ डुमना नेचर पार्क गया था। दोपहर को जब अनुज अपनी स्कूटी में सवार होकर फ्रेंड के साथ वापस घर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार से उसकी टक्कर हो गई। घटना में अनुज, उसकी फ्रेंड और साइकिल सवार को चोट आई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें ई-रिक्शा में बैठाया और अस्पताल ले जाने लगे।

जानें पूरा मामला

इस दौरान एक कार सवार ने अपनी गाड़ी रोकी और उन्हें बैठने को कहा। तीनों ई-रिक्शा से उतरकर जैसे ही कार में बैठने लगे तो 2 लोग बाइक से आए। जिसके बाद उन्होंने अनुज और लड़की के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बाइकसवारों ने इस कदर मारपीट की कि अनुज को गंभीर चोटें आई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार घायल साइकिल सवार को अपने साथ बैठा कर वहां से चले गए।

[dgv_vimeo_video id=”867833319″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews