सियासी हलचल के बीच विवेक तन्खा ने किया शिवराज के इस फैसले का स्वागत

congress-leader-vivek-tankha-son-twitted-and-raise-question-

संदीप कुमार, जबलपुर।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा नेताओ के बीच हमेशा से ही वाद-प्रतिवाद चलता आ रहा है।दोनो ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर हमेशा से कसीदे पढ़ते है, लेकिन इस बार कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने शिवराज सिंह के निर्णय की तारीफ की है।खास बात ये है कि तन्खा ने ऐसे समय मे शिवराज के फैसले की तारीफ की है जब दोनों दलों में विधायकों और कई मुद्दों को लेकर सियासत गर्म है।

राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने ट्वीट कर की तारीफ
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने ट्वीट कर शिवराज सिंह की तारीफ की है।अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मप्र के सीएम शिवराज सिंह जिस तरह से स्वयं विवेक से निर्णय लिया है कि कोरोना काल में अब पोलिटिकल रैलीज़ एवम पोलिटिकल इवेंट्स को नही किया जाएगा और जब तक कोरोना से मध्यप्रदेश निजात नही पा लेता तब तक ऐसे सभी कार्यक्रम में प्रतिबंध रहेगा यह बहुत ही शानदार निर्णय है उसका मैं स्वागत करता हूँ।

ट्वीट के सहारे शिवराज पर विवेक तंखा का तंज…..
विवेक तंखा ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि करोना काल में जनता के हित मे ये आपकी सरकार का सबसे उत्तम फ़ैसला।ट्वीट पर उन्होंने यह भी लिखा है कि शिवराज सिंह जो कुछ है वो आप ही हैं। तंज कसते हुए उन्होंने लिखा है कि कोरोना “करने वाले भी आप थे और रोकने वाले भी आप ही है”आज कोरोना के दुखद परिणाम भी अधिकतर आप लोगों पे है।अंत मे उन्होंने लिखा है कि सभी लोग सुरक्षित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews