जल संसाधन मंत्री बोले, बुंदेलखंड में जो पानी की कमी है उसे केन-बेतवा परियोजना से किया जाएगा दूर

जल संसाधन मंत्री बोले, बुंदेलखंड में जो पानी की कमी है उसे केन-बेतवा परियोजना से किया जाएगा दूर

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के केंद्र सरकार ने 44 हजार करोड़ रुपए की योजना मंजूर हुई है जिसकी पहली किश्त मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि कि केन-बेतवा परियोजना सिर्फ मध्यप्रदेश ही नही बल्कि उत्तरप्रदेश के किसानों के लिए भी लाभकारी है। इसके लिए यू.पी और एम.पी सरकार मिलकर इस प्रोजेक्ट में काम करेगी।

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि लंबे समय से बुंदेलखंड में जो पानी की कमी है उसे केन-बेतवा परियोजना से दूर किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि ग्वालियर चंबल अंचल में 6 हजार करोड़ रुपए से माधवराव सिंधिया सिंचाई परियोजना शुरू की जा रहीं है जिसका सर्वे पूरा हो चुका है।

शिवराज सरकार ने किया संकल्प

जबलपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने दावा किया है कि 2025 तक प्रदेश में सिंचाई का जो लक्ष्य है वह 65 लाख हेक्टेयर भूमि तक करना है, क्योंकि शिवराज सरकार ने संकल्प किया है कि प्रदेश के हर किसान को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलें और किसी भी किसान को पानी की कमी ना उठाना पड़े। जबलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का सिंचाई रकबा अभी 45 लाख हेक्टेयर का है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने सिंचाई से संबंधित अभी कई बड़ी योजनाओं पर भी काम चल रहा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”778801641″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews