मकर संक्रांति पर जबलपुर में सोन पापड़ी बांटने पर क्यों मच गया बवाल, पढ़िए पूरी खबर

मकर संक्रांति पर जबलपुर में सोन पापड़ी बांटने पर क्यों मच गया बवाल, पढ़िए पूरी खबर

जबलपुर, संदीप कुमार| मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के महापर्व के अवसर पर आज ग्वारीघाट (Gwarighat) में अनेक भंडारे आयोजित किए जा रहे है। घाट में आने वाले श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा, इसी बीच पुण्य कमाने आटों में भरकर तीन युवकों ने सोन पापड़ी बांटना शुरू किया, लेकिन जब लोगों ने यह देखा कि सोनपापड़ी एक्सपायरी है तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद मामला ग्वारीघाट पुलिस के संज्ञान में आया|

ग्वारीघाट थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्वारीघाट में आज एक्सपायरी डेट की सोनपापड़ी बांटी जाने की शिकायत आई थी, मौके पर जाकर जांच की गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया और बारीकी से जांच की गई। लेकिन सोनपापड़ी में आज एक्सपायरी डेट की अंतिम तारीख थी, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि आज यह सोनपापड़ी बांटी जा सकती है, इसमें कोई भी खराबी नहीं है।

क्षेत्र में कोलाहल
ग्वारीघाट में जैसे ही एक्सपायरी डेट की सोनपापड़ी बांटने की जानकारी वहां भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को लगी, भारी भीड़ हो गई। माता का प्रसाद बांट रहे युवकों को घेर लिया गया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिती को काबू में किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews