जबलपुर में महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया पति पर आरोप

indore crime news

जबलपुर, संदीप कुमार। मूल रूप से नरसिंहपुर गोटेगांव की रहने वाली महिला पटवारी शुर्तिका ने भेड़ाघाट थानांतर्गत चौकी ताल स्थित एक फ्लेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दिया है।  बताया जा रहा है कि पटवारी श्रुतिका चौकीताल स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में अकेली रहती थी, पति से उनका विवाद चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक मूलत: गोटगांव की रहने वाली श्रुतिका वर्तमान में चरगवां हल्का में पटवारी के पद पर पदस्थ थी और चौकीताल के एक फ्लैट में अकेले रहती थी।

यह भी पढ़े… होली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, ढाई लाख से ज्यादा की अवैध शराब जब्त

बुधवार शाम श्रुतिका घर वापस लौटी और खुद को फ्लैट में बंद कर लिया। आज सुबह वह जब बाहर नहीं आई तब दूध वाले और अन्य पड़ोसी को शक हुआ।  उन्होंने बेल बजाई, दरवाजा न खुलने पर किसी तरह दरवाजा खोला, तो देखा कि श्रुतिका फांसी पर झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि श्रुतिका का विवाह कुछ समय पूर्व ही शासकीय कर्मचारी से हुआ था, लेकिन शादी के बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई और फिर श्रुतिका अपने पति से अलग चौकीताल में रहने लगी।

यह भी पढ़े… MP News: सीएम शिवराज होलिका दहन में नहीं करेंगे इस साल लकड़ियों का इस्तेमाल..

श्रुतिका की मौत की खबर मिलते ही गोटेगांव से उसके परिजन भी जबलपुर पहुंच गए थे, जिन्होंने हंगामा करते हुए पति पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। श्रुतिका के पास से कोई सुसाइड नोट मिला या नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस श्रुतिका के पति सहित अन्य करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का कोशिश कर रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews