महिला कांस्टेबल ने थाना प्रभारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर हुई दर्ज

indore

जबलपुर, संदीप कुमार। कटनी जिले में पदस्थ निरीक्षक संदीप अयाची के खिलाफ जबलपुर (Jabalpur) में पदस्थ महिला पुलिस आरक्षक ने दुष्कर्म की शिकायत महिला थाने में दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के बाद टी.आई संदीप अयाचि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े…बारिश में कनखजूरा घर से निकालने के घरेलू नुस्खे

जानकारी के मुताबिक 2018 में जब संदीप अयाची जबलपुर के गोरखपुर थाने में पदस्थ थे उस दौरान महिला की तैनाती भी उसी थाने में थी। बाद में दोनों की जान पहचान हो गई इसके बाद संदीप अयाजी का तबादला पनागर थाने कर दिया गया। महिला आरक्षक की अक्टूबर 2018 में पनागर थाने में ड्यूटी लगाई गई। यहां आने के बाद थाना प्रभारी संदीप अयाची ने उसे बहला-फुसलाकर होटल ले गया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।

यह भी पढ़े…BIS Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहाँ 116 पदों पर निकली भर्ती, जानें आयु, पात्रता और सैलरी

महिला आरक्षक का कहना है कि लगातार संदीप अयचि के द्वारा उसका दैहिक शोषण किया गया। महिला आरक्षक ने जनवरी माह में कोतवाली थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाइश के बाद महिला शांत हो गई थी। आज महिला आरक्षक की शिकायत के बाद जबलपुर के महिला थाने में टीआई संदीप अयाची के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews