Jabalpur News- अवैध शराब तस्कर महिला गिरफ्तार, ग्राहकों को परोसती थी जहरीली शराब

sharab-taskar-arrested-

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) शहर के करमेता के पास रहने वाली एक महिला लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी में लिप्त है और अपने ग्राहकों को जहरीली शराब परोसती है यह सूचना जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा (Jabalpur SP Siddharth Bahuguna) को लगी तो उन्होंने तुरंत माढेाताल थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए।

पुलिस ने बुना जाल-महिला को फंसाया
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का निर्देश आते ही मारुति ऑल थाना पुलिस अलर्ट हो गई और करमेता के पास रहने वाली महिला कविता केवट के घर के आसपास नजर रखना शुरू कर दिया गया।रविवार (Sunday) की दोपहर पाया गया कि महिला अवैध कच्ची शराब रखकर उसे बेचने के लिये ग्राहक इंतजार कर रही है। खबर पाते ही माढ़ोताल थाना पुलिस ने कविता केवट के घर के पास दबिश दी तो उसके पास से कई लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की,पुलिस की कार्यवाही के दौरान महिला ने भागने की कोशिश भी की पर वह सफल नही हो पाई।

महिला स्वयं शराब बनाकर बेचा करती थी
माढ़ोताल थाना पुलिस (Jabalpur Police) की गिरफ्त में आई महिला कविता केवट से पुलिस ने करीब 60 लीटर जहरीली शराब जप्त की है।महिला ने पूछताछ में बताया कि वह स्वयं शराब (Liqueur) बनाया करती थी और उसे अपने घर से ही बेचा करती थी, माढ़ोताल थाना पुलिस को महिला के घर से 4 प्लास्टिक के केनों में 60 लीटर कच्ची शराब भी मिली।

दुर्गंध आ रही थी शराब से,पुलिस ने मौके पर ही किया नष्ट
महिला शराब तस्कर कविता केवट के पास से जप्त हुई शराब को जब चेक किया तो पाया कि कच्ची शराब से विषेली दुर्गंध आ रही थी उपरी सतह पर झाग दिख रहा था,पुलिस ने उक्त शराब विकृत तरीके से निर्मित होना भी पाया साथ ही देखा कि शराब के सेवन से मानव जीवन को जान का खतरा हो सकता था।फिलहाल पुलिस ने महिला कविता केवट के विरूद्ध धारा 34(2), 49(ए) आबकारी एक्ट (Excise Act) का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही के दौरान ये रहे मौजूद
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पाण्डे,उप निरीक्षक जे.एन.गेडाम, प्रधान आरक्षक अशोक,आरक्षक लखन, सचिन, संदीप, लवकेश महिला आरक्षक प्रज्ञा की अहम भूमिका रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews