घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमत को लेकर महिला कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमत को लेकर महिला कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

जबलपुर।संदीप कुमार

बीते एक साल में केंद्र सरकार ने घरेलू गैस की कीमत में इतना इजाफा कर दिया कि अब महिला कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़को पर उतर आई है। आज महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के लिए चूल्हा लिया और उसे लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची जहाँ उन्होंने कलेक्टर को चूल्हा सौपा। हालांकि कलेक्टर ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हाथों से चूल्हा नही लिया।

प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस का आरोप है मोदी सरकार लगातार घरेलू गैस की कीमत में इज़ाफ़ा कर रही है जिसके चलते रसोई का मेंटेनेंस बिगड़ रहा है।कांग्रेस नेत्री तलविंदर कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ भी घरेलू गैस की बड़ी हुई कीमत से बहुत परेशान हो रही है। और हमसे ये नही देखा जा रहा है इसलिए आज हमने मोदी की माँ के लिए एक चूल्हा लेकर आये है जो कि प्रधानमंत्री को देने के लिए कलेक्टर भरत यादव को दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews