इंदौर से पैदल जबलपुर पहुंचा युवक, प्रशासन ने जांच के सेंपल लिये

इंदौर से पैदल जबलपुर पहुंचा युवक, प्रशासन ने जांच के सेंपल लिये

जबलपुर/संदीप कुमार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर इंदौर हाई अलर्ट में है ऐसे में अगर इंदौर का कोई व्यक्ति अचानक जबलपुर आ जाए तो फिर जिला प्रशासन की हालत क्या होगी ये सोचा जा सकता है। पुलिस को जैसे ही पता चला कि इंदौर का एक व्यक्ति पैदल जबलपुर पहुँचा है वैसे ही उसे तलाश करने जबलपुर प्रशासन और पुलिस जुट गई।

तलाश के दौरान ओमती पुलिस को मिला व्यक्ति
जबलपुर जिला प्रशासन और पुलिस को जैसी इसकी भनक लगी कि इंदौर से एक व्यक्ति पैदल चलकर जबलपुर पहुँचा उसे तुरंत ही तलाश करना शुरू कर दिया।इंदौर से आया युवक ओमती थाना पुलिस को नोदरा ब्रिज के पास मिला। युवक बहुत भूखा और बेहाल था। मूलतः मंडला का रहने वाला युवक करीब तीन दिन पहले इंदौर से निकला था।युवक कभी पैदल तो कभी ट्रक में सवार होकर जैसे तैसे जबलपुर पहुँचा है।

पुलिस ने युवक को जाँच के लिए जिला अस्पताल में किया भर्ती
मंडला का रहने वाला 32 साल का युवक इंदौर में एक कंपनी में काम करता था।कोरोना वायरस के चलते चल रहे लॉक डाउन में युवक पैदल तो कभी ट्रकों में सवार होकर जबलपुर पहुँचा है।युवक से रास्ते मे किसी भी पुलिसकर्मी ने कुछ भी पूछने की जहमत नही उठाई और आखिर युवक आखिरकार पैदल चलकर जबलपुर पहुँच गया।

युवक की कराई जा रही है जांच
मध्यप्रदेश के इंदौर में जिस तरह से कोरोना वायरस संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है उसको लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी है ऐसे में अचानक से इंदौर से आए इस युवक ने जिला प्रशासन और पुलिस की परेशानी और बढ़ा दी है। अब प्रशासन और जबलपुर की जनता भगवान से यही दुआ कर रहे हैं कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव न आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews