यहाँ 1 रुपये में बिक रहा एक किलो टमाटर, किसानों को नहीं मिल रही सही कीमत, फेंकने को हुए मजबूर 

यहाँ 1 रुपये में बिक रहा एक किलो टमाटर, किसानों को नहीं मिल रही सही कीमत, फेंकने को हुए मजबूर 

Jhabua News: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में टमाटर (Tomato) की कम कीमतों से किसान परेशान हैं। यहाँ एक किलो टमाटर की कीमत 1 रुपये तक है। सही दाम ना मिलने के कारण लोगों से अपनी फसल को फेकना शुरू कर दिया। ट्रक भरकर टमाटर फेंका जा रहा है। लोगों को अपनी फँसल को बेचने से अच्छा फेकने का सौदा लग रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी जमकर वायरल हो रही है।

जिले में करीब 25 किलो टमाटर की कीमत 20 से 25 रुपये तक है। वर्तमान में कोई भी खरीददार ना मिलने के कारण इसकी कीमत 25 रुपये प्रति कैरट तक कीमत पहुँच चुकी है। जिसके हिसाब से प्रति किलो की कीमत 1 रुपये तक है। दरअसल, तहसील में उगाई जाने वाली देश के बाहर भी जाती थी। साथ ही दिल्ली और प्रदेश की मंडियों में भी काफी अच्छी थी। लेकिन अधिक उत्पादन और कम डिमांड ने किसानों की हालत बुरी कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”784924400″]

किसान इस स्थिति का कारण केंद्र सरकार को बता रहे हैं। साथ ही सरकारी नीतियों पर सवाल भी उठा रहे हैं। किसानों के मुताबिक उज्जैन मंडी में पहले टमाटर की 75 रुपये किलो तक थी। लेकिन अब इसकी कीमत भी मिलना मुश्किल हो गया है। अधिक समय तक रखने पर ये खराब भी हो जा रहे हैं। जिसके कारण लोगों को पूरी फँसल फेकना ही सही विकल्प लग रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews