Jhabua News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

shahdol News

Jhabua News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार से ठीक पहले झाबुआ पुलिस ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दुल्लाखेड़ी के बायपास पर अवैध शराब का परिवहन करते कार और शराब जब्त की है। साथ ही 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला

पेटलावद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दरमियानी रात को 2 अलग-अलग प्रकरणों में लाखों की अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दुल्लाखेड़ी के बायपास पर टीम ने कार को रोककर जांच की तो उसमें 12 पेटी अवैध शराब मिली जिसे जब्त किया गया। वहीं कार को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।

इसी तरह सारंगी मार्ग पर अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर टीम ने लाडकी नदी के पास एक व्यक्ति से 35 लीटर की 2 केन में शराब के साथ क्वार्टर की 2 पेटी जब्त की। दोनों ही मामलों में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews