नशे के कारोबारियों के खिलाफ झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

jhabua police arrested drug mafia

झाबुआ, विजय शर्मा। मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए और नशे के माफियाओं (drug dealers) के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को लेकर झाबुआ एसपी आशुतोष गुप्ता (Jhabua SP Ashutosh Gupta) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में बीते गुरुवार की रात झाबुआ पुलिस (jhabua police) ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डोडोचूरा लेकर जा रबे ट्रक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्त में लिया है।

दरअसल, बीते दिन थांदला पुलिस (thandla police) को जानकारी मिली थी एक ट्रक डोडोचूरा (a truck loaded with dorachura) लेकर पटेलावद रोड से पिटोल की तरफ जा रहा है। जिस पर पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए नौगावां रोड पर नाकाबंदी कर दी। वहीं पुलिस ने शिव मंदिर से सामने से आ रहे एक ट्रक को देखा, जिसको बड़ी सूझबूझ के साथ पुलिस द्वारा पकड़ा गया। ड्रायवर का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम गोपाराम पिता कालुराम जाट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सारला तह. सेंडवा जिला बाड़मेर राजस्‍थान का होना बताया एवं ट्रक की तस्‍दीक करने पर शुरूआत में तो खाद की बोरिया मिली।

वहीं बारिकी से एक-एक कर सभी बोरियों को चेक किया गया तो आरोपी की काली करतुत सामने आ गई, कुल 51 बोरिया मिली जिसमें डोडाचूरा भरा हुआ था, जो खाद की 200 बोरियों में छुपाकर रखी गई थी। 51 डोडाचूरा की बोरियों का तोल करने पर 1035 किलो डोडाचूरा होना पाया गया, जिसे विधिवत जब्त किया गया। जिस पर थाना थांदला में अपराध क्रं. 428/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से थाने लाकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा डोडाचूरा नीमच से लाना एवं हीम्‍मत नगर गुजरात में ले जाना बताया गया है। प्रकरण में डोडाचूरा के स्‍त्रोतो के संबंध में विवेचना जारी है।

   आरोपी से जप्‍त सामग्री :-

  • डोडाचूरा 1035 किलो किमती 20,75,000/- रू।
  • अशोक लेलेण्‍ड ट्रक क्रं. RJ-04 GA-0902 किमती 5,00,000/- रू।
  •  खाद की 200 बोरियां किमती 60,000/- रू।
  • एक ओप्‍पो कम्पनी का मोबाईल किमती 4,000/- रू. कुल किमती 26,39,000/- रू।

    सराहनीय योगदान-

    उक्त सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी खवासा उनि सुशील पाठक, चौकी प्रभारी नौगावां सउनि महावीर, उनि प्रथ्वीराज डामोर, प्रआर. 64 अशोक, प्रआर 528 रामदास, प्रआर 499 महेश, प्रआर 531 अमित, आर. 71 विजेन्द्र, आर. 237 प्रकाश, आर. 442 राहुल, आर. कमल का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews