कुख्यात डकैत दीवान गिरफ्तार, पुलिस ने NSA के तहत की कार्रवाई

Gang rape

झाबुआ/विजय शर्मा

झाबुआ में जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार लगाम कसी जा रही है। इसी कड़ी में कुख्यात डकैत दीवान पर पुलिस ने की NSA के तहत कार्रवाई की है।

ग्राम केलकुआ के कुख्यात डकैत दीवान पिता सलिया भुरिया उम्र 55 वर्ष, 1987 से अपने साथियो के साथ झाबुआ एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी, लूट, डकैती, मारपीट एवं रंगदारी की घटना को अंजाम देता आ रहा है। आरोपी के विरूद्ध चोरी, लूट, डकैती, मारपीट एवं रंगदारी के 29 अपराध पंजीबद्ध है। उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 की उपधारा (2) के अंर्तगत कार्यवाही की और उसे केन्द्रीय जेल इन्दौर भेजा गया है।

इसी के साथ रापी लगाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने से पूर्व 3 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रात में गश्त के दौरान थाना कालीदेवी की पुलिस टीम ने देखा कि इंदौर-अमदाबाद हाईवे पर स्थित खाली पुलिया के पास कुछ लोग पत्थर की रापी लगाकर डकैती की योजना बना रहे थे। थाना कालीदेवी की पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी जुवानसिंह, हमीर और वीरनसिंह को गिरफ्तार किया गया। इनपर थाना कालीदेवी में अपराध क्रं. 163/2020 धारा 399, 402 भादवि एवं 25 (1) एवं 25(2) आम्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। इस दौरान चार आरोपी भागने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews