Road Accident : MP में टैक्टर ट्राली पलटने से 3 की मौत, कई घायल, CM ने जताया दुख

road accident

झाबुआ, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले (Jhabua Road Accident) में आज रविवार शिक्षक दिवस के मौके पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे है और घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।वही सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने हादसे पर दुख जताया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : 24 घंटे बाद लगेगी झमाझम की झड़ी, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना इलाके के धतुरिया-लाबरिया मार्ग पर हुआ है, यहां एक ट्रैक्टर ट्राली संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब सात लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण माही नदी में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा थे, इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट गई और सभी लोग पाडलवा घाटी के रहने वाले बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस (Jhabua Police) मौके पर पहुंची और  गंभीर घायलों को संजीवनी 108 की सहायता से पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: कर्मचारियों के डीए में 5% वृद्धि, सीएम ने की घोषणा, इतना होगा सैलरी में इजाफा

इस दर्दनाक हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि झाबुआ के पेटलावद में ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews