घर में आग लगने से दो जुड़वा मासूम जिन्दा जले, गावं में पसरा मातम

घर में आग लगने से दो जुड़वा मासूम जिन्दा जले, गावं में पसरा मातम

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया| जिले के कल्याणपुरा के समीप एक मकान में आग लगने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई| वहीं आग की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया| आग कैसे लगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है| वहीं इस घटना से गांव में मातम पसर गया, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया|

प्राप्त जानकारी के अनुसार तोलसिंह की पत्नी घर के अंदर काम कर रही थी वहीं उनके 14 माह के दो जुड़वा बच्चे घर मे सो रहे थे। तभी घर में आग लग गई| आग इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया| महिला तो जैसे तैसे घर के बाहर निकल गई, लेकिन वह अपने बच्चों को बाहर नही निकाल पाई।

आग की लपटों में तोलसिंह के बेटे जुड़वा बच्चे प्रेम व सागर उसकी चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। घटना में तोलसिंह का भाई संवरसिंह भी झुलसा है उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews