IAS Transfer: 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Jharkhand IAS Transfer: आईएएस राजेश कुमार शर्मा को अगले आदेश तक खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव और के श्रीनिवासन को ऊर्जा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS Transfer News

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने बुधवार (11 फरवरी 2026) की देर रात 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों में सचिव, अपर सचिव या प्रमंडलीय आयुक्त जैसे पदों पर तैनात किया गया है। दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ​सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अधिसूचित जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड आईएएस अफसर तबादला सूची

  1. ​मस्तराम मीणा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव से राजस्व पर्षद का सदस्य
  2. ​के. श्रीनिवासन: ऊर्जा विभाग का सचिव । झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) और बिजली वितरण निगम के MD का अतिरिक्त प्रभार ।
  3. ​मनोज कुमार: ग्रामीण विकास विभाग का सचिव । ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग के सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार ।
  4. राजेश कुमार शर्मा: सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
  5. ​विप्रा भाल: परिवहन सचिव से आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव
  6. ​उमाशंकर सिंह: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का सचिव
  7. ​राजीव रंजन: परिवहन विभाग का सचिव
  8. ​आबू इमरान: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव
  9. ​संजय कुमार: संथाल परगना प्रमंडल (दुमका) का आयुक्त ।
  10. मनोज कुमार प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल (उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे)
  11. ​कुमुद सहाय: पलामू प्रमंडल (मेदिनीनगर) की आयुक्त
  12. ​रवि रंजन विक्रम: कोल्हान प्रमंडल (चाईबासा) का आयुक्त
  13. मुकेश कुमार: सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग।
  14. ​संदीप कुमार सिंह: श्रमायुक्त, झारखंड।
  15. ​घोलप रमेश गोरख: नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड।
  16. ​शशि रंजन: अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग। निदेशक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार ।

Jharkhand IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews