JAC Board Exam 2026: फरवरी से कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, एडमिट कार्ड जारी, छात्र स्कूल से कर लें प्राप्त, जानें अन्य डिटेल्स

JAC Board Exam 2026: एडमिट कार्ड केवल स्कूल प्रबंधन द्वारा ही डाउनलोड किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों को अपनी स्कूल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
jac Board Exam

झारखंड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं । जिन छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड किया जाएगा। इसके बाद एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे, तभी यह वैध माना जाएगा।

JAC Board Exam 2026: परीक्षा की तिथियां

  •  डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी और 17 फरवरी 2026 तक चलेंगी।परीक्षाएं पहली शिफ्ट में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी।
  • कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं भी 3 फरवरी से शुरू होंगी और 23 फरवरी 2026 तक चलेगी। परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेंगी। दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में और एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।
  • कक्षा 10वीं-12वीं की लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट का आयोजन 24 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स 25 फरवरी से 9 मार्च के बीच अपलोड किए जाएंगे।

छात्रों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • प्रवेश पत्र में छात्र का नाम, रोल नंबर, फोटो, अभिभावक का नाम, परीक्षा तिथि, विषयवार शेड्यूल, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश शामिल हैं।
  • छात्रों को परीक्षा शुरु होने से 15 मिनट पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा में केवल नीली या काली स्याही के पेन की अनुमति होगी।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी छात्र को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
  • एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • किसी छात्र के एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, विषय या परीक्षा केंद्र से जुड़ी कोई त्रुटि हो, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क सकते हैं।

https://jacexamportal.in/#

https://jacexamportal.in/exam-programme.html

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews