MPPSC: सितंबर में होंगे इन परीक्षाओं के लिए इंटरव्यू, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

एमपीपीएससी ने नाक, कान, गला विशेषज्ञ 2024 , सहायक संचालक उद्यान परीक्षा 202, वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी परीक्षा 2023 और सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र परीक्षा 2022 के साक्षात्कार संबंधी सूचना जारी कर दी है।
MPPSC Recruitment

MPPSC : उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग क ने सहायक संचालक उद्यान परीक्षा 2023 (उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) और वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिए हैं।उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है। सहायक संचालक उद्यान 2023 के इंटरव्यू का आयोजन 8 सितंबर को किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रातः 10:00 बजे कार्यालय पहुंचना होगा । वैज्ञानिक अधिकारी भौतिक 2023 के साक्षात्कार 04 सितंबर को होंगे।

MPPSC: ऐसे डाउनलोड करें इंटरव्यू कॉल लेटर

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर नीचे की ओर Interview call letter लिखा दिखाई देगा ।
  • Interview Call Letter – पर क्लिक करते ही आपको उसे पेज पर पहुंच जाएंगे जहां से आप अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एप्लीकेशन नंबर,डेट ऑफ़ बर्थ एवं वेरिफिकेशन कोड का आंसर देकर, Login करने पर इंटरव्यू कॉल लेटर खुल जाएगा।
  • डाउनलोड कर सकते हैं एवं प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

सितंबर में होंगे इन परीक्षाओं के इंटरव्यू

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नाक, कान, गला विशेषज्ञ 2024 एवं सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र परीक्षा 2022 के साक्षात्कार आयोजन संबंधी भी सूचना जारी कर दी गई है। नाक, कान, गला विशेषज्ञ के पद हेतु साक्षात्कार आयोजन 09 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 4 सितंबर 2025 से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं ।
  • सहायक प्राध्यापक 2022(अर्थशास्त्र) के लिए के पद के लिए साक्षात्कार 22 सितंबर 2025 से आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है । 12 सितंबर 2025 से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 10:00 बजे आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

अक्टूबर में होगी ये परीक्षा

सहायक अनुसंधान अधिकारी एवं दंत चिकित्सक परीक्षा 2024 के परीक्षा का आयोजन दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक ऑफलाइन पद्धति से(OMR Sheet) संभागीय/जिला मुख्यालय इंदौर में किया जाएगा। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र दिनांक 3 अक्टूबर 2025 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/2024/HD23/CallLetter/Login.aspx

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/2023/SO23/CallLetter/Login.aspx?Pid=P23

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews