Job Alert : बिस्किट चखने के मिलेंगे 40 लाख, आवेदक में होनी चाहिए यह योग्यता

Border Biscuits

करियर, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप खाने के शौकीन है और जल्द ज्यादा पैसा कमाना चाहते है तो यह खबर (News) आपके काम की है। इसके लिए आपको सिर्फ बिस्किट चख कर बताना होगा कि इसका स्वाद कैसा है और क्या कमी है, इसके लिए कंपनी सालाना 40 हजार पाउंड यानि लगभग 40 लाख रुपये का पैकेज भी देगी।

दरअसल, स्कॉटलैंड (Scotland) की बिस्किट निर्माता कंपनी ‘बॉर्डर बिस्किट’  (Border Biscuits)  को ‘मास्टर बिस्किटर’ की तलाश है, इसके लिए उन्होंने आवेदन भी बुलवाए है। कंपनी बिस्किट चखने (Biscuit tasting) के बदले 40 हजार पाउंड (लगभग 40 लाख रुपये) का सालाना पैकेज देगी। इसके अलावा साल में 35 दिनों की छुट्टिया भी मिलेंगी और रोज बिस्किट भी खाने के लिए फ्री में मिलेंगे।

कंपनी ने कहा कि जो भी आवेदक ग्राहकों से बेहतर संबंध कायम करने के दिलचस्प उपाय सुझाने वाले होंगे, उन्हें नौकरी में तवज्जों दी जाएगी। इसके लिए  (Applicants) को ब्रिटेन के औद्योगिक कानून की जानकारी होनी चाहिए। वही बिस्किट का स्वाद तथा बिस्किट उत्पादन की गहरी समझ रखने के अलावा नेतृत्व कौशल तथा संवाद की कला में माहिर भी होना चाहिए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews