AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 490 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, वेतन 1 लाख से अधिक

aai recruitment 2024

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority Of India Vacancy ) में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 490 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन 1 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या

  • जूनियर एग्जीक्यूटि (आर्किटेक्चर)-3
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल)- 90
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग -इलेक्ट्रिकल)- 106
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 278
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इन्फॉर्मैशन टेक्नोलॉजी)-13

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। गेट 2024 के स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउन्ड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 27 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान किया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। कैंडीडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

वेतन

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति E-1 ग्रेड लेवल के आधार पर होगी। उन्होनें 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। साथ ही 3% वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
  • “AAI Recruitment ” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवेदन पत्र को भरने के बाद जमा करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड’करें।
  • भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews