युवाओं के लिए सुनहरा मौका, AAI ने निकाली 135 पदों पर भर्ती, 31 मई तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

एएआई ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है। 100 से अधिक वैकेंसी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
AAI recruitment 

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (AAI Recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। ताकि उन्हें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन से संबंधित सटीक और विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके।

रिक्त पदों की संख्या कुल 135 है। जिसमें से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 42, डिप्लोमा के लिए 47 और आईटीआई ट्रेड के लिए 46 पद खाली हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बहरामपुर, बागडोगरा, भुवनेश्वर, देवघर, गया, पटना, पोर्ट ब्लेयर, रांची, रायपुर, दरभंगा समेत 15 अलग-अलग स्थान पर होगी।

कैसे करें आवेदन?

कैंडीडेट्स को ग्रेजुएट या डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए पहले एनएटीएस पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं आईटीआई ट्रेंड के लिए https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास तीन या चार वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में तीन या चार वर्षीय रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई या एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन डिग्री/ डिप्लोमा/आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल परीक्षा  का आयोजन भी होगा। अप्रेंटिस की अवधि 12 महीने की होगी। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 15000 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12000 रुपये और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस को 9000 रुपये प्रतिमा स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews