सरकारी नौकरी: AAI ने निकाली 309 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 1.40 लाख रुपये वेतन, 24 मई तक करें आवेदन 

एएआई एटीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एप्लीकेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू होगा। एग्जाम शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
AAI Recruitment 2025

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पदों पर भर्ती (AAI Recruitment 2025) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। पात्रता और शर्तें पूरी करने वाले कैंडीडेट्स 24 मई तक ऑनलाइन ऑफिशियल  वेबसाइट https://www.aai.aero/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जल्द ही परीक्षा की तारीख घोषित होगी। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 309 है। जिसमें से जनरल के लिए 125, ओबीसी एमसी के लिए 72, एससी के लिए 55, एसटी के लिए 27 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 30 पद रिजर्व किए गए हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 7 पद खाली हैं। फॉर्म भरने के लिए जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

फिजिक्स और गणित के साथ बीएससी डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स भी फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि गणित और फिजिक्स किसी भी एक सेमेस्टर में शामिल होने चाहिए। इसके अलावा 12वीं स्तर तक इंग्लिश इंग्लिश भाषा में लिखित और मौखिक प्रवीणता होनी चाहिए। 24 मई 2025 तक अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, वॉइस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक वेतन हर महीने मिलेगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा एप्लीकेशन प्रोसेस से संबंधित गाइडलाइंस अधिसूचना में ही प्रदान की गई है।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews