सरकारी नौकरी: AAI ने निकाली 976 पदों पर भर्ती, 27 सितंबर तक ऑनलाइन भरें फॉर्म 

एएआई ने 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल ओपन कर दिया है। अधिकतम वेतन एक लाख रूपये से अधिक होगा। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
AAI recruitment 

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (AAI Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होने जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero  पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जल्द ही एप्लीकेशन वेरिफिकेशन की तारीख घोषित की जाएगी।अपडेट के लिए नियमित तौर पर वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। आवेदन से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 976 है। जिसमें से जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) के लिए 11, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग सिविल) के लिए 199, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल) के लिए 208, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक) के लिए 227 और जूनियर एग्जीक्यूटिव (इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) के लिए 31 पद खाली हैं।

कितनी है फीस?

फॉर्म भरने के लिए 300 रूपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PWD/महिला कैंडिडेट को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा जिन्होंने 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली है, उन्हें भी फीस भुगतान करने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स करने वाले उम्मीदवार जूनियर एग्जीक्यूटिव (इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) के पद पर आवेदन कर सकते हैं। 2023, 2024 और 2025 गेट स्कोर के वैध माना जाएगा। निर्धारित आयु सीमा 27 सितंबर 2025 तक अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्लूडी कैंडिडेट्स को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर के आधार पर होगा।  एप्लीकेशन वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिसकी जानकारी ईमेल के जरिए प्राप्त होगी। कॉल लेटर में बताए गए एड्रेस पर उपस्थित होना होगा।

नियुक्ति के बाद ई-1 लेवल के तहत 40,000 रूपये से लेकर 1,40,000 रूपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा 3% इंक्रीमेंट, महंगाई भत्त, एचआरए, ग्रैजुएटिविटी, सोशल सिक्योरिटी स्कीम, मेडिकल बेनिफिट्स इत्यादि सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews