एयरपोर्ट ऑफ इंडिया ने निकाली 133 पदों पर भर्ती, 22 मार्च तक करें आवेदन, जानें डिटेल

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
AAI Recruitment 2026

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (AAI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन एनएटीएस और एनएपीएस पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी से संबंधित अन्य जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 133 है। वैकेंसी को अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी अप्रेंटिस के लिए 22, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 64 और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 47 पद खाली हैं। सभी पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। ग्रेजुएट।

डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को NATS पोर्टल (www.nats.education.gov.in ) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए NAPS पोर्टल (www.apprenticeshipindia.org) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

ग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास  4 वर्षीय ग्रेजुएशन के फुल टाइम ग्रेजुएशन डिग्री या 3 वर्षीय रेगुलर डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और स्टेनो ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।

ऐसे भारतीय जिनके पास चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का डोमिसाइल है, वे आवेदन कर सकते हैं। डिग्री या डिप्लोमा 2022 या इसके बाद पास होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष तय की गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और आईटीआई में प्राप्त स्कोर के आधार पर होगा। उम्मीदवार को दो या इससे अधिक उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होते हैं, तो उनकी जन्मतिथि को वरीयता दी जाएगी। आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू/दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी प्राप्त करना होगा।

कितना होगा वेतन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड दिया जाएगा। टेक्निकल यानी डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए मंथली स्टाइपेंड 12,000 रुपये और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 9,600 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews