AAI ने निकाली 205 पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक आवेदन का मौका, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

एएआई ने 200 से अधिक अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। कोई भी परीक्षा आयोजन नहीं की जाएगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
AAI Recruitment 2026

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, नॉर्दर्न रीजन ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (AAI Recruitment 2026) निकाली है। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि एक साल है।  आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार ऑनलाइन एनएटीएस या NAP Sपोर्टल पर जाकर 16 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता चयन, प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 205 है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 80, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 65 और ट्रेड आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 60 पद खाली हैं। सभी के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट या डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को NATS पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। आईटीआई ट्रेड के लिए NAPS पोर्टल http://www.apprenticeshipindia.gov.inपर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ट्रेनिंग के दौरान मंथली स्टाइपेंड मिलता रहेगा।

आयु सीमा और योग्यता

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय फुल टाइम रेगुलर डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता होना अनिवार्य है। आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ध्यान रखें जिन उम्मीदवारों के पास हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, लेह लद्दाख, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का डोमिसाइल है, केवल उन्हें ही आवेदन की अनुमति है। डिप्लोमा, आईटीआई डिग्री और डिप्लोमा 2024 या इससे के बाद पास होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसकी जानकारी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। फिर इंटरव्यू का आयोजन होगा।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 15,000 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा।  डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 12,000 रुपये और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews