AFCAT 2 पर बड़ी अपडेट: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 9 अगस्त तक करें आवेदन में सुधार 

AFCAT 2 2025 एप्लीकेशन में सुधार के लिए लिंक एक्टिव हो चुका है। सिटी स्लिप भी जारी हो चुकी है। 200 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। आइए जानें शहर सूचना पर्ची कैसे डाउनलोड करें?
AFCAT 2 2025 Result

इंडियन एयर फोर्स में एएफसीएटी 2 (AFCAT 2 2025) के एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करना हैं, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन में बदलाव या सुधार कर सकते हैंहै। 7 से लेकर 9 अगस्त के बीच करेक्शन पोर्टल खुला रहेगा है। इसके अलावा एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी हो चुकी है। इसे डाउनलोड करने के लिए इसके लिए ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

देशभर के 100 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें उन शहरों के नाम दिए हैं, जहाँ परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को पांच शहरों को सेलेक्ट करने का विकल्प मिलेगा । एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध हो सकता हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर अधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। प्रवेश पत्र भी जल्द जारी होगा। इसमें परीक्षा केंद्र का नाम, समय, शिफ्ट, उम्मीदवार का नाम, जेंडर, ईमेल आईडी, दिशा निर्देश, जन्म तिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी।

AFCAT 2 एग्ऐजाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर एग्जाम सिटी के लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज और कैप्चा कोड दर्ज करके Sign in करें।
  • स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी।  इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के सन्दर्भ में इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हुई थी। 24 से 25 वर्ष के ग्रेजुएट उम्मीदवारों को अप्लाई करने का मौका दिया गया था। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और एएफएसबी इंटरव्यू शामिल है। दोनों ही चरणों में पास होना अनिवार्य है। परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अगस्त को किया जाएगा। इस साल को 284 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। फ्लाइंग ब्रांच के लिए तीन, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए 156 और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल) के लिए 125 पद खाली हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews