AFCAT Results 2022: खत्म होगा आपका इंतज़ार! जल्द ही जारी होंगे परिणाम

Revenge-of-the-Pulwama--Indian-Air-Force-entered-the-POK-and-destroyed-terrorist-camps

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। परीक्षा खत्म होते ही उम्मीदवारों को इंतज़ार होता है परिणाम का। उत्सुक उम्मीदवार अपने आँखों में कामयाबी के सपने लिए अच्छे रिजल्ट्स का इंतज़ार करता है। AFCAT 2022 के उम्मीदवारों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। बता दें कि, जल्द ही AFCAT 2022 का रिजल्ट इंडियन एयर फोर्स द्वारा रिलीज होने वाला है। बहुत जल्द एस के 2022 के परिणामों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी।

यह भी पढ़े…. NEERI Recruitment: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जाने कैसे करें आवेदन..

पिछले महीने 12 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक विभिन्न पदों के लिए AFCAT एग्जाम का आयोजन किया गया था। परीक्षा के बाद एयरफोर्स में फ्लाइंग और ग्राउन्ड  ड्यूटी के क्षेत्र में उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस साल मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, सबसे पहले लिखित परीक्षाएं आयोजित की गई, जिसके बाद इंटरव्यू में उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

जाने कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट?

  • रिजल्ट को जानने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार AFCAT के ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जा सकते हैं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाकर “AFCAT 2022” रिजल्ट पर क्लिक करें
  • और अपने डिटेल्स को डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगइन करते ही आपका रिजल्ट आपकी नजरों के सामने होगा।
  • आप चाहे तो भविष्य के इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का  प्रिंट आउट भी अपने पास निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews