सरकारी नौकरी: AFMS ने निकाली 225 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

एएफएमएस ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव हो चुका है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता और अन्य जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
AFMS Recruitment 2025

आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (एएफएमएस) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती (AFMS Recruitment 2025) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू होगी। शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ उम्मीदवार 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट आवेदन कर सकते हैं।  पात्रता भीम की घोषणा भी कर दी गई है जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 225 है। जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 169 और महिला उम्मीदवारों के लिए 56 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य होगा।। इंटरव्यू का आयोजन दिल्ली में नवंबर 2025 में होगा। अब तक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। डिटेल नोटिफिकेशन भी जल्द उपलब्ध होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

एमबीबीएस डिग्री और पीजी डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एमबीबीएस डिग्री होल्डर्स के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। मेडिकल ऑफिसर (शॉर्ट टर्म कमिश्नर) पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 61300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा 7वें पे कमीशन के तहत अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
  • यदि आप नए यूजर हैं तो सबसे पहले नाम, जेंडर, योग्यता, जन्म तिथि, आधार नंबर ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इसके बाद आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • मेडिकल ऑफिसर (शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती 2025) के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews