सरकारी नौकरी: AIC ने निकाली 55 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक भरें फॉर्म, 60 हजार रुपये तक वेतन, यहाँ जानें डिटेल 

AIC ने 50 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है। पीजी/यूजी की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। 
AIC Recruitme 2025

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती (AIC Recruitment) निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति जनरलिस्ट, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और बीमांकिक क्षेत्र में होगी। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2025 है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 55 है। जनरलिस्ट क्षेत्र में 30, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के लिए 20 और बीमांकिक लिए पांच पद खाली हैं। जनरल के लिए 16, ओबीसी के लिए 19, एससी के 5 और ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद रिजर्व किए गए हैं। आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये है। आवेदन करने से पहले अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

जनरलिस्ट मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए किसी भी क्षेत्र में 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वही बीमांकिक मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए इकोनॉमिक्स/बीमांकिक विज्ञान/ऑपरेशन रिसर्च/मैथमेटिक्स/स्टैटिसटिक्स में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीटेक/बीई/एमई/एम टेक (कंप्यूटर साइंस या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी)/ एमसीए वाले उम्मीदवार इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा कुल  150 अंकों की होगी। वहीं  इंटरव्यू 50 अंक का होगा। एग्जाम में बहुविकल्पीय और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। लिखित परीक्षा में चीनीयत उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर नियुक्ति के बाद 60000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। मैनेजमेंट ट्रेनिंग अवधि समाप्त होने के बाद स्केल 1 ऑफिसर पद पर पोस्टिंग होने पर उम्मीदवारों को हर महीने 90000 रुपये तक वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews