एआई इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड में नौकरी का सुनहरा मौका, 209 पदों पर निकली भर्ती, 15 जनवरी तक करें आवेदन

bank jobs 2024

AIESL Recruitment: डीजीसी (भारत) द्वारा अधिकारित विमान रखरखाव और मरम्मत संगठन AI इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड ने असिस्टेंट एडवाइज़र पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  एप्लिकेस प्रोसेस शुरू हो चुका है। रिक्त पदों की संख्या कुल 209 है। मुंबई में 70, कोलकाता में 12, दिल्ली में 87, नागपुर में 10, हैदराबाद में 10 और थिरुवंथापुरम में 20 पद रिक्त हैं।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। B.Com/B.Sc/BA पास या किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट पास पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीसीए/B.Sc (CS)/आईटी ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकते हैं, उनके पास डेटा एंट्री/कंप्युटर एप्लीकेशन में एक साल का अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.aiesl.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, आवेदन पत्र को भरें।
  • सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करें, एप्लीकेशन फीस भरें और सबमिट करें।
  • जमा किए गए आवेदन पत्र को स्कैन करने रसीद के साथ “careers@aiesl.in” पर ईमेल करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews