Aiims Job Alert : इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 27 नवंबर अंतिम तारीख

aiims

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (Aiims) पटना ने फैकल्टी के कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार Aiims पटना की अधिकृत वेबसाइट aiimspatna.org  पर नोटिफिकेशन को देखकर आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक Aiims पटना ने अलग अलग पदों के लिए भर्ती निकाली है।  इनमें प्रोफ़ेसर, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, एसोसिएट प्रोफ़ेसर और एडिशनल प्रोफ़ेसर के पद शामिल हैं इन सभी के 158 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें – PM Kisan: लाभार्थी लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम, इस दिन आएगी 10वीं किस्त!

इन पदों पर आवेदन करने वालों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा फिर उनका इंटरव्यू लिया जायेगा,इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी आवेदन में दिए गे ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें – Women Safety: स्मार्ट सिटी की बसों में अब तैनात रहेंगी महिला कंडक्टर, सिंधिया ने की सेवा की शुरुआत

नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रोफ़ेसर और एडिशनल प्रोफ़ेसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष है जबकि असिस्टेंट  एसोसिएट प्रोफ़ेसर के लिए अधिकतम आयु सीमा  50 वर्ष निर्धारित की गई है।  आवेदनकर्ता के पास मेडिकल में ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और अनुभव होना चाहिए।  विस्तृत जानकारी Aiims पटना की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें – MP Job Alert 2021: 10वीं पास के लिए इन पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews