AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें Apply, जानें डिटेल्स

AIIMS RECRUITMENT 2023

AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भुवनेश्वर और रायपुर की ओर से 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसकी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और लास्ट डेट 23 जुलाई है। इन दोनों  भर्तियों की जानकारी नीचे दी गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर आवेदन कर सकते है।

Bhubaneswar AIIMS Recruitment 2023

कुल पद -775

पदों का विवरण

  1. सीनियर नर्सिंग ऑफिसर-91
  2. स्टोर कीपर-10
  3. कैशियर-13
  4. कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक-32
  5. मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन -38
  6. वायरमैन-20
  7. फार्मासिस्ट ग्रेड 2-27

उम्र सीमा – एम्स भुवनेश्वर की भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग तय की है। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए।

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक स्ट्रीम या विषय में ग्रेजुएट की डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।आयु में छूट सरकार के अनुसार दी जाएगी।

आवेदन शुल्क – सामान्य, OBC-3000, SC, ST,EVS-2400, दिव्यांग-फ्री

वेतनमान-  9300 हजार से लेकर 1 लाख 5 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस –उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट/कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (CPT) टेस्ट देना होगा, जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना जरूरी है।बता दें कि स्किल टेस्ट/सीपीटी क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।

इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एम्स भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsshubaneswar.nic.in पर जाना होगा।

Raipur AIIMS Recruitment 2023

कुल पद –358

पद का नाम – नर्सिंग ऑफिसर व अन्य पदों

पदों का विवरण

ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर- 12 पद
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर – 126 पद
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी – 01 पद
डाइटिशियन- 10 पद
लाइब्रेरियन ग्रेड III- 04 पद
ऑक्यूपेशनल चिकित्सक- 02 पद
स्टोर कीपर – 08 पद
टेक्निकल ऑफिसर- 03 पद
फार्मासिस्ट ग्रेड II-27
जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर- 05 पद
जूनियर स्केल स्टेनो (हिंदी) – 01 पद
डिस्पेंसिंग अटेंडेंट – 04 पद
इलेक्ट्रीशियन- 06 पद
डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट – 08 पद
मैकेनिक (एसी एंड आर) – 06 पद
स्टोर कीपर-कम-क्लर्क-85 पद
वायरमैन-20 पद
हॉस्पिटल अटेंडेंट जी.आर. तृतीय-30 पद

आयु सीमा – न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों में ओबीसी/एनसीएल के लिए 03 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 05 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 10 वर्ष आयु सीमा की छूट सरकारी मानकों के अनुसार तय की गई है।

योग्यता व चयन प्रक्रिया – इस भर्ती में विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवार को फार्मेसी में डिप्लोमा/आईटीआई डिप्लोमा/स्नातक/10वीं/बी.एससी/10+2/मास्टर डिग्री आदि योग्यता धारण की होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की चयन लिखित परीक्षा/दस्तावेज़ सत्यापन/मेडिकल परिक्षण/कौशल परीक्षा (यदि आवश्यक हो) के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क व आवेदन प्रक्रिया – इस आवेदन प्रक्रिया में सामन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन की आखरी तारीख – 19 जुलाई, 2023 तक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews