AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, यहां 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 12 अगस्त से पहले करें Apply, जानें डिटेल्स

Indian Postal Department

AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। देश के अलग अलग राज्यों के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में बंपर भर्तियां निकली है। इन सभी भर्तियों की डिटेल्स नीचे दी गई है, उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है।

Raebareli AIIMS Recruitment 2023

कुल पद –165 पद
पद का नाम : सीनियर रेजिडेंट्स (एसआर)

आयु सीमा : इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता :केंद्रीय/राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए। ब्रॉड स्पेशलिटी स्नातकोत्तर डिग्री यानी संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/एमएस/डीएनबी या इसके समकक्ष । सुपर स्पेशियलिटी के लिए, आवश्यक योग्यता संबंधित व्यापक स्पेशियलिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी या संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में डीएम/एम.सीएच/डीएनबी होगी।पैथोलॉजी विभाग के लिए: आवश्यक योग्यता एमडी पैथोलॉजी/एमडी लैब मेडिसिन होगी।एसआर पद के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट)।शारीरिक विकलांग (ओपीएच) उम्मीदवारों के मामले में, सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम दस (10) वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए तेरह (13) वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंद्रह (15) वर्ष की आयु में छूट दी गई है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 12 अगस्त

आवेदन शुल्क : इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है. जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।

चयन प्रक्रिया : सीनियर रेजिडेंट्स का चयन लिखित परीक्षा (एमसीक्यू आधारित) – 80% वेटेज और विभागीय मूल्यांकन – 20% वेटेज के माध्यम से होगा।

इस आधार पर होगी नियुक्ति : शुरुआत में अभ्यर्थी की नियुक्ति एक साल के लिए होगी, हालांकि बाद में कार्य को देखते हुए उसे तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

Raipur AIIMS Recruitment 2023

कुल पद –358

पद का नाम – नर्सिंग ऑफिसर व अन्य पदों

पदों का विवरण

  1. ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर- 12 पद
  2. सीनियर नर्सिंग ऑफिसर – 126 पद
  3. वरिष्ठ हिंदी अधिकारी – 01 पद
  4. डाइटिशियन- 10 पद
  5. लाइब्रेरियन ग्रेड III- 04 पद
  6. ऑक्यूपेशनल चिकित्सक- 02 पद
  7. स्टोर कीपर – 08 पद
  8. टेक्निकल ऑफिसर- 03 पद
  9. फार्मासिस्ट ग्रेड II-27
  10. जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर- 05 पद
  11. जूनियर स्केल स्टेनो (हिंदी) – 01 पद
  12. डिस्पेंसिंग अटेंडेंट – 04 पद
  13. इलेक्ट्रीशियन- 06 पद
  14. डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट – 08 पद
  15. मैकेनिक (एसी एंड आर) – 06 पद
  16. स्टोर कीपर-कम-क्लर्क-85 पद
  17. वायरमैन-20 पद
  18. हॉस्पिटल अटेंडेंट जी.आर. तृतीय-30 पद

आयु सीमा – न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों में ओबीसी/एनसीएल के लिए 03 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 05 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 10 वर्ष आयु सीमा की छूट सरकारी मानकों के अनुसार तय की गई है।

योग्यता व चयन प्रक्रिया – इस भर्ती में विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवार को फार्मेसी में डिप्लोमा/आईटीआई डिप्लोमा/स्नातक/10वीं/बी.एससी/10+2/मास्टर डिग्री आदि योग्यता धारण की होनी चाहिए। उम्मीदवारों की चयन लिखित परीक्षा/दस्तावेज़ सत्यापन/मेडिकल परिक्षण/कौशल परीक्षा (यदि आवश्यक हो) के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क – इस आवेदन प्रक्रिया में सामन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन की आखरी तारीख – 31 जुलाई, 2023 तक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews