AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 160 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, जल्द करें APPLY , जानें आयु-पात्रता -नियम

AIIMS RECRUITMENT 2023

AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर और मंगलगिरी ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। बिलासपुर एम्स में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) चंडीगढ़ के साथ मिलकर ग्रुप बी और ग्रुप सी के 62 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसकी आखिरी तारीख 4 अक्टूबर, 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार pgimer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।वही मंगलगिरी में 99 पदों पर भर्ती निकाली गई है, इसकी सारी जानकारी नीचे दी गई है।

Bilaspur AIIMS Recruitment 2023

कुल पद– 62 पद

पदों का विवरण-

  • सीनियर नर्सिंग आफिसर-महिलाओं के लिए 45 पद ।
  • सीनियर नर्सिंग आफिसर- पुरुषों के लिए 12 पद पर ।
  • मेडिकल सोशल वर्कर के लिए एक पद पर, हॉस्टल वॉर्ड और कैशियर के दो-दो पदों ।

आयु सीमा- उम्मीदवारों को 21 वर्ष से 35 वर्ष तक रखी गई है।

योग्यता –

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय नर्सिंग डिग्री पास होना चाहिए।
  • राज्य या भारतीय नर्सिंग परिषद से रजिस्टर्ड होना जरूरी है।सम्बन्धित कार्य का 3 वर्ष का अनुभव।
  • मेडिकल सोशल वर्कर पदों के लिए सोशल वर्क में एमए या MSW पास होने के साथ-साथ कम से 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : जनरल और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1500 रुपये और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस आवेदक को 1200 रुपये फीस देनी होगी। पीडब्ल्यूडी आवेदकों को फार्म भरने पर कोई फीस नहीं देनी होगी।

6 परीक्षा केन्द्र – छह जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें अंबाला, बठिंडा, बिलासपुर, चंडीगढ़ व मोहाली, देहरादून और दिल्ली व एनसीआर शामिल है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर टेस्ट होगा। कंप्यूटर टेस्ट की जानकारी आवेदकों के फॉर्म भरते समय दिए गए ई मेल आईडी व अन्य संपर्क नंबरों पर सूचना जारी की जाएगी।

AIIMS Mangalagiri Recruitment 2023

एम्स मंगलगिरि ने भी 99 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पद पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट aiimsmangalagiri.edu.in पर जाकर डिटेल्स चेक सकते हैं।

कुल पद – 99 पद

पदों का विवरण: इसमें सीनियर रेसिडेंट्स और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के पद शामिल हैं।

आयु सीमा – इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 45 साल तय की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।

योग्यता : इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से पद के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट/पीएचडी पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया-इन पद पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर 2023 को होगा। ये ग्राउंड फ्लोर, एडमिन और लाइब्रेरी बिल्डिंग, एम्स मंगलागिरी गुंटूर आंध्र प्रदेश 522503 पर होगा।

आवेदन शुल्क : इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस अभियान के लिए शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है, जबकि आरक्षित वर्ग के शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews