AIIMS Recruitment 2024 : AIIMS दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर की जा रही बंपर भर्तियां, जानें इसके लिए योग्यता और आवेदन करे की पूरी प्रोसेस

AIIMS Recruitment 2024 : उम्मीदवारों सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और उत्कृष्ट अवसर तलाश रहे है तो उनको बता दें कि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने जूनियर रेजिडेंट (Junior Resident) पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। जानें इसके लिए क्या है योग्यता।
AIIMS Recruitment 2024 : AIIMS दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर की जा रही बंपर भर्तियां, जानें इसके लिए योग्यता और आवेदन करे की पूरी प्रोसेस

AIIMS Recruitment 2024 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने जूनियर रेजिडेंट (Junior Resident) पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। दरअसल यह उन उम्मीदवारों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन की अंतिम तिथि निकट है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। दरअसल वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन लिंक काफी दिन पहले खोल दिया गया था, ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सकें है वे जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि:

दरअसल एम्स दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2024 है। उम्मीदवार इस तिथि को शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। वहीं आवेदनकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आवेदन प्रक्रिया:

जानकारी दे दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरने का लिंक उपलब्ध है। सभी आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी के साथ फॉर्म को सही तरीके से भरें और सबमिट करें।

एम्स दिल्ली की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 220 जूनियर रेजिडेंट के पद भरे जाएंगे। ये पद विभिन्न विशिष्टताओं के लिए हैं, जैसे:

-ब्लड बैंक (ट्रॉमा सेंटर)
-कार्डियक रेडियोलॉजी
-कार्डियोलॉजी मेडिसिन
-आपातकालीन चिकित्सा

वेतन और अन्य सुविधाएं:

दरअसल चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹56,000 का वेतन मिलेगा, साथ ही एम्स दिल्ली के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह एक बेहतरीन अवसर है जहां उम्मीदवारों को उच्च गुणवत्ता की ट्रेनिंग और करियर के नए अवसर मिलेंगे। यह पद 1 जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए हैं। उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इस अवधि के लिए उपलब्ध हैं।

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

-एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।
-उम्मीदवार ने अपनी इंटर्नशिप पूरी की हो।
-एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री प्राप्त किए 3 साल से अधिक का समय नहीं बीता हो।
-चयनित होने पर डीएससी पंजीकरण अनिवार्य है।
-आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews