एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 130 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, जानें डिटेल्स

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को GST शुल्क सहित 2360 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में GST शुल्क 18% सहित कुल 1180 रुपये का भुगतान करना होगा।
CGPSC Recruitment 2026

AIIMS Recruitment 2024 : एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 42 पदों पर भर्तियां निकली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली एम्स में अनुबंध की अवधि एक वर्ष या वैकल्पिक व्यवस्था होने तक (जो भी पहले हो) होगी।इसके अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली एम्स में 95 पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए आवेदन की भी आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2024 है।

Delhi AIIMS Recruitment

कुल पद: 42

आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2400 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 2400 रुपये का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया: प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद संस्थान की सिलेक्शन कमेटी योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। योग्य उम्मीदवारों को एम्स नई दिल्ली में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसका रिजल्ट संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

वेतनमान: उम्मीदवारों को प्रति माह 1,42,506 रुपये का आकर्षक वेतन मिलेगा।

आवेदन की लास्ट डेट: 5 अक्तूबर शाम 5 बजे तक

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले rrp.aiimsexams.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • संकाय भर्ती टैब पर क्लिक करें।
  • एम्स, नई दिल्ली में अनुबंध के आधार पर विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन लिंक पर जाएं।
  • ‘विवरण देखें’ पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरकर लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र को भरें और सबमिट करें. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट लें।

Raebareli AIIMS Recruitment

कुल पद : 95

पदों का विवरण

प्रोफेसर के लिए 26 पद।
एडिशनल प्रोफेसर के लिए 22 पद।
एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 20 पद ।
सहायक प्रोफेसर के लिए 27 पद आरक्षित हैं।

आयु सीमा : उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी/एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए छूट।

योग्यता :अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को GST शुल्क सहित 2360 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में GST शुल्क 18% सहित कुल 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान: सैलरी के तौर पर 22000 रुपये तक मंथली सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया : चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। इंटरव्यू के समय अपने आवेदन के साथ डिग्री, प्रमाण, मार्कशीट, आयु प्रमाण और जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के सभी प्रासंगिक मूल डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे।

आवेदन की लास्ट डेट: 5 अक्टूबर 2024

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews