AIIMS Recruitment : 200 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 7 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल, ओबीसी को 3 साल छूट दी गई है।
AIIMS jobs 2026

AIIMS Recruitment 2024 : एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर ने 62 पद और एम्स गोरखपुर ने 144 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जारी है, 7 नवंबर से पहले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

ध्यान रहे एम्स गोरखपुर में भर्तियां टेन्योर बेसिस पर की जाएंगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 1 साल के लिए की जाएगी, हालांकि, बेहतरीन परफॉर्मेंस के आधार पर इसे बढ़ाकर 2 साल किया जा सकती है।

Nagpur AIIMS Recruitment 2024 

कुल पद : 62

पदों क विवरण

  • प्रोफ़ेसर12
  • एडिशनल प्रोफेसर 12
  • एसोसिएट प्रोफेसर 18
  • असिस्टेंट प्रोफेसर 20

आयु-सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 58 वर्ष निर्धारित की गई है। अनारक्षित रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में कोई भी छूट लागू होगी।

शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। पात्रता योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को 1.38 लाख रुपये से लेकर 220,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा ।

आवेदन शुल्क:

  • General/OBC/EWS: 2,000
  • SC/ST: 500

आवेदन की लास्ट डेट : 7 नवंबर 2024

Gorakhpur AIIMS Recruitment 2024:

कुल पद : 144

पदों का विवरण

  • अनारक्षित के लिए 39 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 20
  • ओबीसी के लिए 45 पद
  • एससी के लिए 26
  • एसटी के लिए 14 पद

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल, ओबीसी को 3 साल छूट दी गई है।

योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सेंट्रल/राज्य मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। वहीं नॉन मेडिकल उम्मीदवारों के पास एमएससी की डिग्री और संबंधित फील्ड में पीएचडी होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 1,180 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और फीमेल कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं लगेगी।

चयन प्रक्रिया:  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. रिटेन टेस्ट के लिए 80 और इंटरव्यू 20 अंक निर्धारित है। रिटेन निकालने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन भी होगा, इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

सैलरी: 7वें पे कमीशन के अनुसार 67,700 रुपये मंथली सैलरी और विभिन्न भत्ते भी दिए जाएंगे।

https://aiimsnagpur.edu.in/writereaddata/AIIMS/files/1728389952670523407159aFaculty_Advt_24_04_09102024.pdf

https://aiimsgorakhpur.edu.in/wp-content/uploads/2024/09/Advertisement-Notice-1.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews