AIIMS में इन पदों पर निकली है भर्तियां, अप्रैल से पहले करें अप्लाई, सैलरी 60,000 पार, जानें आयु सीमा- पात्रता

JOB recruitment

AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी (Sarkari Naukri) तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है।एम्स देवघर द्वारा कई विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते है।

AIIMS Recruitment 2024

कुल पद 100

पदों का विवरण

  • एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर 15, शरीर रचना 1, जैवरसायन 3, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी 2, कार्डियोलॉजी 2, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी 2, सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा 2, डेंटल सर्जरी 0, त्वचाविज्ञान और वेनेरोलॉजी 1, एंडोक्रिनोलॉजी 1 पद
  • फोरेंसिक मेडिसिन 2,गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 2, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी 2, सामान्य चिकित्सा 8, जनरल सर्जरी 6, सूक्ष्म जीव विज्ञान 3, मेडिकल ऑन्कोलॉजी 3, नवजात विज्ञान 3, नेफ्रोलॉजी 2,न्यूरोलॉजी 2, न्यूरोसर्जरी 2,परमाणु चिकित्सा 2, प्रसूति एवं स्त्री रोग 3 पद।
  • नेत्र विज्ञान 3, हड्डी रोग 4,ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी (ईएनटी) 1,बाल चिकित्सा 3,बाल शल्य चिकित्सा 2,पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन 2,फार्माकोलॉजी 1,शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास 2,फिजियोलॉजी 1, पल्मोनरी मेडिसिन 1, रेडियो निदान 3, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी 2, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक 4, मूत्रविज्ञान 2 पद।

आयु सीमा – उम्मीदवार की उम्र ज्यादा से ज्यादा 45 साल होनी चाहिए। सभी आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में खास छूट दी जाएगी।

योग्यता- उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री(एमडी, एमएस या डीएनी) होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क- जनरल वर्ग के लिए 3,000 रुपये, ओबीसी वर्ग के लिए 1,000 रुपये, एससी-एसटी वर्ग और दिव्यांग वर्ग के लिएआवेदन शुल्क में पूरी छूट मिलेगी।अन्य सभी श्रेणी (एससी/एसटी, महिला, पीडब्लूडी) के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

वेतनमान-इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 11, के हिसाब से 67,700 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। एनपीए व सामान्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन एम्स देवघर भर्ती समिति की ओर से आयोजित की गई इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews