AIIMS Recruitment 2024 : विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 60000 पार, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, जानें आयु सीमा- पात्रता

सेलेक्शन चयन समिति द्वारा आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।उम्मीदवारों को साक्षात्कार स्थल पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना होगा।
HPSC PGT Vacancy

AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में नौकरी पाने का आखिरी मौका है।रायपुर एम्स ने सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) के पदों के लिए विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती की अन्य डिटेल्स नीचे दी गई है।

AIIMS Recruitment 2024

  • कुल पद- 75 पदों
  • आयु सीमा-अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए।
  • योग्यता- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में MD/MS/DNB/डिप्लोमा के साथ पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ।
  • वेतनमान-  सैलरी के तौर पर 67700 रुपये (स्तर-11, सेल नंबर 01 7वें सीपीसी के अनुसार) सहित सामान्य भत्ते भी मिलेंगे।
  • चयन प्रक्रिया-  सेलेक्शन चयन समिति द्वारा आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।उम्मीदवारों को साक्षात्कार स्थल पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना होगा।
  • आवेदन शुल्क – उम्मीदवारों को 6 जून 2024 को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक समिति कक्ष, प्रथम तल, मेडिकल कॉलेज भवन, एम्स रायपुर में वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना चाहिए।
  • जरूरी दस्तावेज- आवेदन पत्र, मूल दस्तावेज और डिग्री, प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आयु प्रमाण और जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ लाएं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर चेक के माध्यम से “एम्स रायपुर” को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews