AIIMS Recruitment 2025: एम्स में निकली है भर्ती, बिना एग्जाम चयन, सैलरी 50 हजार पार, जानें आयु सीमा योग्यता और लास्ट डेट

इस भर्ती के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में एनएमएचएस सर्वे कोऑर्डिनेटर और एनएमएचएस सर्वे एरिया डेटा कलेक्टर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।एप्लीकेशन की लास्ट डेट 28 फरवरी 2025 है।
govt Recruitment 2025

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऋषिकेश एम्स ने एनएमएचएस सर्वे कोऑर्डिनेटर और एनएमएचएस सर्वे एरिया डेटा कलेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है।एप्लीकेशन प्रोसेस पहले ही शुरू हो चुकी है ।

जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है।

AIIMS Recruitment 2025

आयु सीमा: जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु 40-45 वर्ष (ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार) के बीच होनी चाहिए।

योग्यताा : एनएमएचएस सर्वे कोऑर्डिनेटर के पद के लिए उम्मीदवार के पास पब्लिक हेल्थ, साइकोलॉजी, सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, रूरल डेवलपमेंट या फिर इससे संबंधित क्षेत्रों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। एनएमएचएस सर्वे एरिया डेटा कलेक्टर के पद के लिए भी उम्मीदवार को पब्लिक हेल्थ, साइकोलॉजी, सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, रूरल डेवलपमेंट या संबंधित क्षेत्रों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

सैलरी: एनएमएचएस सर्वे कोऑर्डिनेटर- 55,000 रुपये (लोकल ट्रेवल अलाउंस एडिशनल) ,एनएमएचएस सर्वेक्षण क्षेत्र डेटा कलेक्टर- 45,000 रुपये (लोकल ट्रेवल अलाउंस एडिशनल)

चयन प्रक्रिया: इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट/ वॉक इन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। वॉक इन इंटरव्यू/ स्किल टेस्ट का आयोजन 3 मार्च 2025 को करवाया जायेगा

ये दस्तावेज जरूरी

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपने साथ एजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, डेट ऑफ बर्थ, अनुभव प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज का हालिया फोटोग्राफ, पहचान प्रमाण पत्र (आधार/ पैन/ वोटर आईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि), सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी का एक सेट और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) लेकर जाएं।

कैसे करें आवेदन

  • इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड प्रतियां nmhs2.aiimsris@gmail.com पर ईमेल करनी होंगी।
  • ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में ‘NMHS सर्वे कोऑर्डिनेटर/NMHS 2 फील्ड डेटा कलेक्टर के पद के लिए एप्लीकेशन’ लिखाना चाहिए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews