AIIMS Recruitment : 140 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, जानें आयु सीमा -पात्रता और लास्ट डेट

आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।
aiims jobs

AIIMS Recruitment 2025 :एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, नागपुर ने 116 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते है।  इसके अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स दिल्ली) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी ।लास्ट डेट 18 अक्तूबर है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एम्स दिल्ली की वेबसाइट aiims.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Nagpur AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 116

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर – 10 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर – 09 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 15 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 82 पद

आयु सीमा: अधिकतम आयु 58 साल निर्धारित किया गया है।आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।SC/ST वर्ग को 5 साल ,OBC को 3 साल, PWD(OPH) और सरकारी कर्मचारी/पूर्व कर्मचारी 5-5 साल की छूट मिलेगी।

योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस, पोस्ट ग्रेजुएट, एम.एससी, एम.फिल/पीएचडी, एमएस/एमडी, एम.सीएच, डीएम (प्रासंगिक क्षेत्र) की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।दिव्यांगजन और रिटायर्ड फैकल्टी को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस – 2000 रुपए, एससी एसटी 500 रुपए।

सैलरी: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी मिलेगी।

  • प्रोफेसर – 1,68,900 से 2,20,400 रुपए प्रति महीने
  • एडिशनल प्रोफेसर – 1,48,200 से 2,11,400 रुपए प्रति महीने
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 1,38,300 से 2,09,200 रुपए प्रति महीने
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 1,01,500 से 1,67,400 रुपए प्रति महीने

Delhi AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 26

पदों का विवरण

फॉरेंसिक मेडिसिन में 2 पद, पैथोलॉजी/साइटो-पैथोलॉजी में 4 पद, साइकियाट्री में 1 पद, ENT (ओटोराइनोलैरिंगोलॉजी) में 3 पद, न्यूरोलॉजी में 3 पद, यूरोलॉजी में 2 पद, नेफ्रोलॉजी में 2 पद, कम्युनिटी मेडिसिन में 1 पद, डर्मेटोलॉजी-वेनेरोलॉजी में 2 पद, फार्माकोलॉजी में 2 पद, मेडिसिन में 1 पद, प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज में 1 पद और एनेस्थेसियोलॉजी में 2 पद ।

आयु सीमा: अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी।

योग्यता: एमबीबीएस, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, एमएस/एमडी, एम.सीएच, डीएम (संबंधित विषय में) की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल योग्य और निर्धारित शैक्षिक मानदंड पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य ओबीसी उम्मीदवारों को 3000 रुपये । ईडब्ल्यूएस को 2400 रुपये। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये का शुल्क है, जो साक्षात्कार में उपस्थित होने पर वापस किया जाएगा। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

सैलरी: इस भर्ती में सहायक प्रोफेसर के लिए चयनित उम्मीदवारों 1,42,506 रुपये तक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: सेलेक्‍शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews