AIIMS VACACNY: सीनियर रेजिडेंट के 142 पदों पर भर्ती, 25 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

DeogharAIIMS Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-देवघर) ने सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के विभिन्न 142 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
jobs

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर, झारखंड ने सीनियर रेजिडेंट के 140 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ​25 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ‘रोलिंग विज्ञापन’ (Rolling Advertisement) के तहत निकाली गई है, जिसका अर्थ है कि रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। संस्थान की ओर से लिखित परीक्षा/इंटरव्यू की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

Deoghar AIIMS Recruitment 2026

कुल पद: 142

  • अनारक्षित (UR): 47
  • ओबीसी: 39
  • एससी: 27
  • एसटी: 16
  • ईडब्ल्यूएस : 13

पदों का विवरण

  • एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर के 26
  • एनाटॉमी, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी, कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑप्थैल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन, रेडियोथेरेपी, और यूरोलॉजी (मूत्रविज्ञान) के 2-2
  • बर्न और प्लास्टिक सर्जरी, फोरेंसिक मेडिसिन, नियोनेटोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, और रक्त आधान चिकित्सा एवं रक्त बैंक के 3-3
  • कार्डियोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के 1-1
  • पल्मोनरी मेडिसिन के 5
  • रेडियो डायग्नोसिस के 6
  • बायोकेमिस्ट्री और पीडियाट्रिक्स के 8-8
  • ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी के 10
  • जनरल मेडिसिन के 14
  • जनरल सर्जरी के 15 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (MD/MS/DNB/MDS) होनी चाहिए।

​आयु सीमा: अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट दी जाएगी।

​वेतनमान :चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 11 के तहत भुगतान किया जाएगा। इनका प्रारंभिक मूल वेतन ₹67,700 प्रति माह होगा। NPA (Non-Practicing Allowance) और अन्य सरकारी भत्ते भी देय होंगे।

​आवेदन शुल्क: अनारक्षित (यूआर) के लिए 3,000 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।

​आवेदन प्रक्रिया (कैसे आवेदन करें?)

​यह आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ईमेल दोनों माध्यमों से पूरी करनी होगी:

  • ​ऑफलाइन फॉर्म: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसे सावधानीपूर्वक भरें।
  • ​दस्तावेज़: भरे हुए फॉर्म के साथ अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की स्व-अभिप्रमाणित (self-attested) प्रतियाँ संलग्न करें।
  • ​स्पीड पोस्ट:  “Registrar Office, 4th Floor, AIIMS, Devipur (Academic Block), Deoghar – 814152 (Jharkhand)” के पते पर भेजें।
  • ​ईमेल: आवेदन की सॉफ्ट कॉपी (एकल PDF फाइल में) sr.recruitment@aiimsdeoghar.edu.in पर 25 अप्रैल 2026 से पहले भेजें।

AIIMS Deoghar Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews