AIIMS में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, सैलरी 1 लाख पार, जानें आयु पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

सभी पदों के लिए सामान्य ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष है। जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सरकारी कर्मचारियों के लिए आयु में छूट 5 वर्ष और ओबीसी श्रेणी के लिए 3 वर्ष है।
AIIMS में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, सैलरी 1 लाख पार, जानें आयु पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स ऋषिकेश ने फैकल्टी के 97 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एम्स जोधपुर में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन  16 अप्रैल  और इंटरव्यू 17 अप्रैल 2025 को होगा। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी।उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगा। दिल्ली एम्स ने अलग-अलग विभागों में 199 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 10 अप्रैल 2025 से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई 2025 है।

Jodhpur AIIMS Recruitment

कुल पद: 51

आयु सीमा: अधिकतम 30 साल । आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जायेगी।

योग्यता: NMC से एमबीबीएस की डिग्री। एनोटॉमी विभाग के लिए ह्यूमन एनोटॉमी में एमएससी।हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर मैनेजमेंट के लिए एमबीए, एमएचए की डिग्री।31 मार्च तक कंप्ल्सरी रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी की हो

आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और वॉक इन इंटरव्यू

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

इंटरव्यू डेट: 17 अप्रैल

Delhi AIIMS Recruitment

कुल पद: 199

पदों का विवरण: इन पदों में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी उच्च श्रेणी की नियुक्तियां शामिल हैं। इस भर्ती का उद्देश्य संस्थान में विभिन्न शिक्षण और चिकित्सा विभागों को मजबूत करना है।

आयु सीमा: सभी पदों के लिए सामान्य ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष है। जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सरकारी कर्मचारियों के लिए आयु में छूट 5 वर्ष और ओबीसी श्रेणी के लिए 3 वर्ष है।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी के लिए 3000, ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी के लिए 2400 (एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क वापस किया जाएगा) और पीडब्ल्यूबीडी के लिए शुल्क में छूट दी जाएगी।

वेतन: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है।

  • प्रोफेसर: ₹1,68,900 – ₹2,20,400
  • एडिशनल प्रोफेसर: ₹1,48,200 – ₹2,11,400
  • एसोसिएट प्रोफेसर: ₹1,38,300 – ₹2,09,200
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: ₹1,01,500 – ₹1,67,400

महत्वपूर्ण तिथियां

  • योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 10 अप्रैल 2025 से अप्लाई कर सकते हैं।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई 2025 है।

Rishikesh AIIMS Recruitment

कुल पद: 97

पदों का विवरण:

प्रोफेसर : 29
एडिशनल प्रोफेसर : 15
एसोसिएट प्रोफेसर : 27
असिस्टेंट प्रोफेसर : 26

आयु सीमा : उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 50 से 58 साल के बीच निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

योग्यता : मेडिकल उम्मीदवार के लिए एमडी,एमएस की डिग्री, नॉन मेडिकल उम्मीदवार के लिए मास्टर डिग्री और पीएचडी के साथ वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य है।

सैलरी : 1.38 से 2.20 रुपए प्रतिमाह

आवेदन शुल्क : सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 3000 रुपए, एससी/एसटी के लिए 500 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी के लिए कोई शुल्क नहीं।

चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू के द्वारा

आवेदन की लास्ट डेट: 16 अप्रैल 2025

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews