AIIMS Vacancy : ट्यूटर और क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली है भर्ती, 27 जनवरी तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता डिटेल्स

Bathinda AIIMS Recruitment : एम्स बठिंडा ने ट्यूटर और क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2026 है। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स...
job

एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स बठिंडा की ओर से ट्यूटर और क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के आधार पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 है।

यह भर्ती स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एम्स बठिंडा द्वारा की जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि भारतीय नागरिकों के साथ-साथ ओसीआई कार्डधारक भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Bathinda AIIMS Recruitment 2025-26

पद का नाम: ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर (Tutor / Clinical Instructor)

कुल पद: 6

​पदों का विवरण: UR-02, OBC-01, SC-01, ST-01, EWS-01

आयु सीमा: अधिकतम 50 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 03 फरवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

​योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. (Nursing) डिग्री होना चाहिए। ​रजिस्टर्ड नर्स और मिडवाइफ (Registered Nurse & Registered Midwife) होना चाहिए। शिक्षण संस्थान में कम से कम 3 साल का अनुभव आवश्यक है।

वेतनमान: स्तर-10 (7वें वेतन आयोग के अनुसार)। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के लिए 2360 रुपये (GST सहित) निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही करना होगा। किसी अन्य माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 26 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जनवरी 2026, शाम 5 बजे तक
  • हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 3 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तक

AIIMS Bathinda Recruitment link

AIIMS Bathinda Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews