AIIMS Recruitment 2024 : 140 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 58 साल और एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र 50 साल।
govt Recruitment 2025

AIIMS Recruitment 2024 : एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली एम्स में 95 पदों, गुवाहटी एम्स में 11 और एम्स राजकोट में 41 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

सभी भर्तियों की आवेदन की लास्ट डेट अलग अलग रखी गई है। इन सभी भर्तियों की जानकारी नीचे दी गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तारीख तक आवेदन कर सकते है।

Guwahati AIIMS Recruitment 

कुल पद: 11

पदों का विवरण :

  • एडिशनल प्रोफेसर के 2 पद।
  • एसोसिएट प्रोफेसर के 3 पद ।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पद ।

आयु सीमा : प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 58 साल और एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र 50 साल।

योग्यता : आवेदक के पास एमडी/एमएस की डिग्री + कार्य अनुभव का होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 1500 रुपये ।एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला वर्ग के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।

आवेदन की अंतिम तारीख : 13 सितंबर 2024

Rajkot AIIMS Recruitment 

कुल पद : 41

आयु सीमा : उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी/एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए छूट।

योग्यता : एमबीबीएस, एम.एससी/ एमडी/ डीएम/ एम.सीएच/ डीएनबी, एमएस, एमडीएस, पीएचडी। अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी रु. 1,000/- ऑनलाइन, एससी/एसटी रु. 800/- और लोक निर्माण विभाग शून्य रहेगा।

वेतनमान: सैलरी के तौर पर 670000 रुपये तक मंथली सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया : चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी।

आवेदन की लास्ट डेट: 18 सितंबर 2024

वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि: 19 सितंबर 2024

Raebareli AIIMS Recruitment

कुल पद : 95

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर के लिए 26 पद।
  • एडिशनल प्रोफेसर के लिए 22 पद।
  • एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 20 पद ।
  • सहायक प्रोफेसर के लिए 27 पद आरक्षित हैं।

आयु सीमा : उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी/एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए छूट।

योग्यता :अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को GST शुल्क सहित 2360 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में GST शुल्क 18% सहित कुल 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान: सैलरी के तौर पर 22000 रुपये तक मंथली सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया : चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। इंटरव्यू के समय अपने आवेदन के साथ डिग्री, प्रमाण, मार्कशीट, आयु प्रमाण और जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के सभी प्रासंगिक मूल डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे।

आवेदन की लास्ट डेट: 5 अक्टूबर 2024

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews