AIIMS Recruitment 2025: एम्स में निकली है अलग अलग पदों पर भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, जानें आयु सीमा योग्यता और लास्ट डेट

प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट III और II के लिए 40 से 45 साल और अन्य पदों के लिए आयु सीमा 25 से 35 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
sarkari naukari 2026

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। गोरखपुर और देवघर एम्स ने अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली है। एम्स गोरखपुर ने प्रोजेक्ट रिसर्च, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत ढेरों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी 2025 तक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in आवेदन कर सकते हैं।

देवघर एम्स ने सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार देवघर की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड कर भरकर 17 फरवरी 2025 तक ईमेल पर भेज दें।

Gorakhpur AIIMS Recruitment

कुल पद: 6

पदों का विवरण:

  • प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट III (नॉन मेडिकल) 01
  • प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (नॉन मेडिकल) 01
  • प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III 01
  • सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट 01
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर 01
  • प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट 01
  • प्रोजेक्ट नर्स-I 01

आयु सीमा: प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट III और II के लिए 40 से 45 साल ।अन्य पदों के लिए आयु सीमा 25 से 35 साल।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।अभ्यर्थियों का पब्लिक हेल्थ/बायोस्टेटिक्स एंड डेमोग्राफिक/पॉपुलेशन स्टडीज या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/2nd क्लास मास्टर्स डिग्री+पीएचडी/ग्रेजुएट इन साइंस/संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री/प्रोजेक्ट नर्स के लिए ANM कोर्स किया होना जरूरी है।

इंटरव्यू डेट: इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी 2025 तक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों को 14 फरवरी 2025 को बुलाया जाएगा।वॉक इन इंटरव्यू सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग, शैक्षणिक ब्लॉक (MNC बिल्डिंग), एम्स, गोरखपुर में होगा।

सैलरी : अलग अलग पद के लिए अलग अलग वेतन निर्धारित किया गया है।

  • प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट III: 93,600 रुपये प्रति माह
  • प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट II: 80,400 रुपये प्रति माह
  • प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट III: 33,600 रुपये प्रति माह
  • सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट: 30,600 रुपये प्रति माह
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर: 29,200 रुपये प्रति माह
  • प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट I और प्रोजेक्ट नर्स: 21,240 रुपये प्रति माह

जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अनुभव प्रमाण पत्र (अगर जरूरी हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)

Deoghar AIIMS Recruitment

कुल पद: 116

पदों का विवरण

  • सीनियर रेजिडेंट 104
  • जूनियर रेजिडेंट 12 पद

योग्यता: उम्मीदवार के पास मेडिकल क्षेत्र में बैचलर डिग्री होना जरूरी है।सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अनुभव प्रमाणपत्र संलग्न करने होंगे।

आवेदन शुल्क: आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल एवं ओबीसी वर्ग को एप्लीकेशन फीस के रूप में 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क रूप से आवेदन पत्र भर सकते हैं। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया: चयनित होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति एक साल के लिए प्रदान की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर इसे 2 साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है। रिक्त पदों पर चयन रिटेन टेस्ट/ इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

कैसे कर सकते है आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  •  फॉर्म को सही-सही जानकारी के साथ भरें और आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, और अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करें।
  • एप्लीकेशन फीस के भुगतान के लिए डिमांड ड्राफ्ट तैयार करें और उसकी रसीद भी आवेदन पत्र के साथ जोड़ें।
  •  भरे हुए फॉर्म को एक लिफाफे में डालें, जिस पर स्पष्ट रूप से “Application for the Post of SR/ JR in the Department of _________” लिखा हो।
  • इस लिफाफे को 18 फरवरी 2025 तक निर्धारित पते पर भेजें। आवेदन पत्र और फीस रसीद की सॉफ्ट कॉपी jr.recruitment@aiimsdeoghar.edu.in या sr.recruitment@aiimsdeoghar.edu.in पर ईमेल करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews