AIIMS Recruitment : 89 पदों पर निकली है भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर चयन, जानें आयु पात्रता और नियम

AIIMS RECRUITMENT 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS Kalyani Recruitment 2022), कल्याणी ने ग्रुप ए पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आधिकारिक वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।24 जून 2022 को जारी विज्ञापन संख्या 720/E-12011/6/21-(FAC) के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तारीख विज्ञापन जारी होने की तारीख से 30 दिनों तक मान्य है।

AIIMS Recruitment 2022

कुल पद– 89

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर – 25
  • एडिशनल प्रोफ़ेसर – 19
  • एसोसिएट प्रोफ़ेसर – 19
  • असिस्टेंट प्रोफ़ेसर – 26

आयु सीमा- प्रोफेशनल और एडिशनल प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया- इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू की जानकारी तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।

यहां करें आवेदन- उम्मीदवार आधिकारिक साइट aiimskalyani.edu.in पर जाकर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

आवेदन शुल्क- आवेदन करने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

Madurai AIIMS Recruitment 2022

कुल पद : 94

पदों का विवरण-

  • 20 प्रोफेसर के पद ।
  • 17 एडिशनल प्रोफेसर के पद ।
  • 20 एसोसिएट प्रोफेसर के पद ।
  • 37 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए।

योग्यता: उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट, पीएचडी, पोस्ट ग्रेजुएट का सर्टिफिकेट/डिग्री होना अनिवार्य है। या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

वेतनमान –चयन होने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रतिमाह वेतन ₹ 168900-220400 तक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन फीस-जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1,500 रुपये है। एससी/एसटी के लिए आवेदन फीस 1,200 रुपये है। PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के आधार पर।

पता: नोडल ऑफिसर, एम्स, मदुरै, एडमिन 4 (फैकल्टी विंग), सेकंड फ्लोर, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, JIPMER, पुडुचेरी 605 006

ईमेल- aiimsmadurai.fac@gmail.com

ऐसे करें अप्लाई

  • इच्छुक उम्मीदवार जेआईएमपीईआर की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को सभी प्रमाणपत्रों/संलग्नकों/दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की हार्डकॉपी 25 जुलाई को शाम 4.30 बजे तक जमा करनी होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews