AIIMS Recruitment: यहाँ 254 पदों पर निकली भर्ती, 19 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता और नियम

upssc Recruitments

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (All India Institute Of Medical Science), दिल्ली ने भर्ती के नए नोटिफिकेशन (AIIMS Recruitment Notification) जारी किए हैं। झाज्जर, हरियाणा और नई दिल्ली क्षेत्र में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। साइंटिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, मेडिकल फिजिक्सट, ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, प्रोग्रामर, मेडिकल ऑफिसर, स्टोर कीपर, जूनियर डाइटिशियन, टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर स्टैटिसटिकल, असिस्टेंट टेक्निशियन, जूनियर फोटोग्राफर, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, सैनिटरी इंस्पेक्टर, मेडिकल टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट वार्डन, सिक्योरिटी समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर 2022 से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 254 पद रिक्त है।

यह भी पढ़ें…MP Government Jobs 2022: 1900 से ज्यादा अलग अलग पदों बंपर भर्ती, 12 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

योग्यता और चयन प्रक्रिया 

विभिन्न पदों के लिए भी योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 3000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ ईडब्ल्यूएस केटेगरी के उम्मीदवारों को 2400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान  करना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews